रेशम समृद्धि योजना

प्रश्न – “रेशम समृद्धि योजना” किस राज्य में 25% राज्यांश के साथ सिल्क समग्र-2 योजना के रूप में लागू की जा रही है?
(a) उत्तर प्रदेश (b) गुजरात
(c) मध्य प्रदेश (d) महाराष्ट्र
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अक्टूबर, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा भारत सरकार की सिल्क समग्र-2 योजना को 25% राज्यांश के साथ, राज्य में रेशम समृद्धि योजना के रूप में क्रियान्वयन की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को रेशम उत्पादन संबंधी 23 गतिविधियों में सहायता प्राप्त होगी।
  • जिसमें सामान्य वर्ग के हितग्राही को इकाई लागत की 75 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 90 प्रतिशत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसमें क्रमशः 25 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत हितग्राही अंश रहेगा।
  • इस योजना के क्रियान्वयन से मलबरी, वन्या और पोस्ट ककून क्षेत्रों में हितग्राहियों की सतत् रोजगार उपलब्ध होने के साथ उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • वर्तमान में कुल लागत इकाई राशि रूपये 3.65 लाख होती थी जिसमें 2.0875 लाख राज्य शासन से राज्य सहायता प्राप्त होती थी।
  • रेशम समृद्धि योजना में इकाई की कुल लागत राशि रूपये 5 लाख निर्धारित की गई है।
  • उसमें से सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को केंद्रांश राशि रूपये 2.50 लाख, राज्यांश राशि रूपये 1.25 लाख एवं हितग्राही का अंश राशि रुपये 1.25 लाख तथा – अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को केंद्रांश राशि रूपये 3.25 लाख, राज्यांश राशि रूपये 1.25 लाख एवं हितग्राही का अंश राशि रूपये 0.50 लाख होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/CabinetDetails?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B0%C2%B1%C2%B4%C3%8E%C2%B4%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B3%C2%B2&pubdate=10/14/2025