प्रश्न-किस वर्ष शिमला को ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया?
(a) 1864
(b) 1865
(c) 1866
(d) 1867
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की राजधानी ‘शिमला’ का नाम बदल कर श्यामला किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
- उल्लेखनीय है कि भारत पर ब्रिटिश प्रभुत्व के पहले शिमला का नाम श्यामला था।
- शिमला को 1864 में ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया।
- शिमला 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक ग्रीष्मकालीन राजधानी बनी रही।
लेखक – नीरज ओझा