प्रश्न-हाल ही में किस सागर की तली में विश्व के प्राचीनतम ज्ञात अछूते जल भग्न-पोत को खोजा गया?
(a) काला सागर
(b) मरमरा सागर
(c) अजोव सागर
(d) चीन सागर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- अक्टूबर, 2018 में इंग्लैंड एवं बुल्गारिया के अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने बुल्गारिया के तट पर काला सागर की तली में विश्व के प्राचीनतम अछूते जहाज की खोज की।
- यह पोत लगभग 2400 वर्ष (400 ई.पू.) पुराना है।
- अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार यह यूनान का एक व्यापारिक पोत था।
- यह पोत कालासागर में 2000 मीटर से अधिक की गहराई में खोजा गया।
- इस गहराई पर जल ऑक्सीजन रहित होता है जिसका अर्थ है कि कार्बनिक पदार्थ हजारों साल तक संरक्षित रह सकते हैं।
- इस पोत की खोज बुल्गारिया के शहर बुरगास के तट से 80 किमी. से अधिक दूर काला सागर में की गई।
- यह पोत काला सागर समुद्री पुरातत्व परियोजना के द्वारा चिह्नित 60 से अधिक पोतों में से एक है।
संबंधित लिंक…
https://www.bbc.co.uk/news/world-europe-45951132