वैश्विक भागीदारी मंच, 2018

2018 Partners’ Forum

प्रश्न-दिसंबर, 2018 में वैश्विक भागीदारी मंच, 2018 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली
(b) चेन्नई
(c) अहमदाबाद
(d) जयपुर
उत्तर-(a)</strong
संबंधित तथ्य

  • 12-13 दिसंबर, 2018 के मध्य नई दिल्ली में वैश्विक भागीदारी मंच, 2018 का आयोजन किया जाएगा।
  • यह वैश्विक भागीदारी मंच का चौथा संस्करण होगा।
  • इसका आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और मातृ, नवजात तथा शिशु स्वास्थ्य हेतु भागीदारी (PMNCH) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।




  • इसमें 100 से अधिक देशों के 1200 भागीदार शामिल होंगे।
  • ये भागीदार ‘प्रत्येक महिला, प्रत्येक बच्चा’ (EWEC) आंदोलन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के ‘महिलाओं, बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य हेतु वैश्विक रणनीति’ प्राप्त के लिए समर्पित है।
  • इस मंच का उद्देश्य मातृ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य हेतु भागीदारी के 1000 से अधिक भागीदारों को साझी रणनीति के प्रति एकीकृत करना है, जिससे प्रत्येक महिला, बच्चा एवं किशोर जीवित रह सके।

संबंधित लिंक…
http://www.who.int/pmnch/about/governance/partnersforum/2018/en/index1.html