वैदिक विज्ञान केंद्र

vedic science centre in banaras hindu university

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा किस विश्वविद्यालय के परिसर में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना किए जाने का निर्णय किया गया?
(a) लखनऊ विश्वविद्यालय
(b) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
(c) आगरा विश्वविद्यालय (डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय)
(d) अवध विश्वविद्यालय (डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय)
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 जनवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के परिसर में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • इस केंद्र में वैदिक साहित्य एवं ज्ञान-विज्ञान, वैदिक परंपरा आदि विषयों का अध्ययन-अध्यापन होगा।
  • इस केंद्र की स्थापना हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा 803.83 लाख रुपए की राशि अनुमोदित की गई है।
  • वैदिक विज्ञान केंद्र के निर्माण हेतु केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को निर्माण इकाई नामित किया गया है।

संबंधित लिंक
https://www.telegraphindia.com/india/vedas-evolution-into-science-203405
http://www.indianvoice24.com/approval-of-uttar-pradesh-cabinet-for-establishment-of-vedic-science-center-in-bhu-2412018/
https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow/story-vedic-center-will-open-in-bhu-1765186.html