विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली ‘आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची’ प्रकाशित

प्रश्न-हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी पहली ‘आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची’ प्रकाशित की। इस सूची में कितने इन विट्रो परीक्षण शामिल हैं?
(a) 113
(b) 114
(c) 115
(d) 116
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 मई, 2018 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी पहली ‘आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची’ प्रकाशित की।
  • सूची इन विट्रो परीक्षणों पर केंद्रित है-यानी रक्त और मूत्र जैसे मानव नमूनों के परीक्षण पर।
  • इस सूची में 113 इन विट्रो परीक्षण शामिल हैं।
  • जिसमें से 58 परीक्षणों को सामान्य स्थितियों की एक विस्तृत शृंखला का पता लगाने और निदान (Diagnosis) के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
  • जबकि शेष 55 परीक्षण एचआईवी, तपेदिक, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी और सी, मानव पेपिलोमावायरस और सिफलिस जैसे ‘प्राथमिकता’ (Priority) रोगों की पहचान, निदान और निगरानी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चार दशक पूर्व ‘आवश्यक दवाओं की सूची’ जारी की थी, जो अब तक उपयोग में है।
  • उसी प्रकार, ‘आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची’ का उद्देश्य देशों के लिए आवश्यक निदान की अपनी सूची को अद्यतन या विकसित करने के लिए संदर्भ के रूप में कार्य करना है।
  • डब्ल्यूएचओ नियमित आधार पर ‘आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची’ अपडेट करेगा।

संबंधित लिंक
http://www.who.int/news-room/detail/15-05-2018-first-ever-who-list-of-essential-diagnostic-tests-to-improve-diagnosis-and-treatment-outcomes