विश्व स्वास्थ्य संगठन – अंतर्राष्ट्रीय हर्बल ओषधि विनियामक सहयोग की 16वीं वार्षिक बैठक- 2025

प्रश्न – 14-16 अक्टूबर, 2025 के मध्य विश्व स्वास्थ्य संगठन – अंतर्राष्ट्रीय हर्बल ओषधि विनियामक सहयोग की 16वीं वार्षिक बैठक- 2025 कहाँ आयोजित हुई?
(a) नई दिल्‍ली (b) जकार्ता
(c) मुंबई (d) देहरादून
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14-16 अक्टूबर, 2025 के मध्य विश्व स्वास्थ्य संगठन – अंतरराष्ट्रीय हर्बल ओषधि विनियामक सहयोग की 16वीं वार्षिक बैठक- 2025 इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई
  • इस आयोजन में हर्बल औषधियों के विनियमन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सामंजस्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्‍य से विश्‍वभर के विनियामक प्राधिकरणों और विशेषज्ञों को एक साथ लाया गया है।
  • भारत ने इस बैठक में उल्‍लेखनीय योगदान दिया, जिसमें डॉ. रघु अरकल, सलाहकार (आयुर्वेद) और उप महानिदेशक (प्रभारी), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय भागीदारी की।
  • डॉ. रघु अरकल ने “हर्बल औषधियों की प्रभावकारिता और इच्छित उपयोग (कार्य समूह-3)” पर कार्यशाला रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा में भारत के विकसित होते विनियामक ढाँचे और साक्ष्य-आधारित नीतिगत पहलों पर प्रकाश डाला गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2179013