प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व खाद्य दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 14 अक्टूबर
(b) 18 अक्टूबर
(c) 16 अक्टूबर
(d) 20 अक्टूबर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 अक्टूबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व खाद्य दिवस’ (World Food Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय- बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए हाथ मिलाना।
- उद्देश्य-विश्वभर में भुखमरी को समाप्त करने हेतु जागरूकता फैलाना।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- FAO की स्थापना 16 अक्टूबर‚ 1945 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय रोम, इटली में है।
- FAO के अनुसार, कुछ जगहों पर, खाद्य असुरक्षा की गंभीरता बहुत ज़्यादा है।
- अनुमान है कि 67.3 करोड़ लोग भूख से जूझ रहे हैं।
- दूसरी तरफ, मोटापे का बढ़ता स्तर और व्यापक खाद्य अपव्यय एक असंतुलित व्यवस्था की ओर इशारा करते हैं, जहाँ प्रचुरता और अभाव, अक्सर साथ-साथ, मौजूद रहते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…