विंडेर्जी इंडिया 2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 29 से 31 अक्टूबर, 2025 के मध्य अंतरराष्ट्रीय पवन ऊर्जा व्यापार मेला और सम्मेलन ‘विंडेर्जी इंडिया 2025’ का सातवां संस्करण चेन्नई ट्रेड सेंटर में आयोजित होगा
  2. इसका मुख्य विषय -“विंड पावर : आत्मनिर्भरता की ओर नीतियां और साझेदारियां’ है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 29-31 अक्टूबर, 2025 के मध्य अंतरराष्ट्रीय पवन ऊर्जा व्यापार मेला और सम्मेलन ‘विंडेर्जी इंडिया 2025’ का सातवां संस्करण चेन्नई ट्रेड सेंटर में आयोजित होगा
  • इसका मुख्य विषय -“विंड पावर : आत्मनिर्भरता की ओर नीतियां और साझेदारियां’ है
  • इसका उद्देश्य पवन ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाना और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा आकांक्षाओं पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।
  • इसका आयोजन इंडियन विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IWTMA) और पीडीए वेंचर्स प्रा. लि. द्वारा किया गया।
  • इसे नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), विद्युत मंत्रालय, नीति आयोग और कई उद्योग संगठनों का सहयोग प्राप्त है।
  • यह आयोजन नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करेगा, जहां वे भारत की रिन्यूएबल एनर्जी को गति देने वाली नवीनतम तकनीकों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
  • भारत, जो वर्तमान में विश्व में पवन ऊर्जा स्थापनाओं में चौथे स्थान पर है, इस क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।
  • अगस्त 2025 तक देश की स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 52,681.2 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जिससे भारत विश्व के सबसे बड़े पवन ऊर्जा उत्पादकों में शामिल हो गया है।
  • सरकार के समर्थन और सकारात्मक रुझान के साथ भारत 150 गीगावाट के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है।
  • कर्नाटक रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट लिमिटेड (KREDL) इस आयोजन का पार्टनर स्टेट होगा
  • इस आयोजन के दौरान 30-31 अक्टूबर को प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों द्वारा उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं और गोलमेज सम्मेलन भी होंगे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/union-minister-pralhad-joshi-to-inaugurate-the-7th-edition-of-windergy-india-in-chennai-on-october-29

https://indianwindpower.com/event/windergy-india-2025/

https://indien.ahk.de/en/events2/windergy-india-2025