समुद्र शक्ति- 2025

प्रश्न – समुद्र शक्ति- 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत-इंडोनेशिया के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।
  2. इसके पांचवें संस्करण का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर 2025 के मध्य विशाखापत्तनम ,आंध्र प्रदेश में किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 14-17 अक्टूबर 2025 के मध्य भारत-इंडोनेशिया के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र शक्ति- 2025 के पांचवें संस्करण का आयोजन विशाखापत्तनम ,आंध्र प्रदेश में किया गया
  • इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, आपसी समझ को मज़बूत करना और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करना है।
  • इस अभ्यास में भाग लेने वाली इकाइयों में आईएनएस कवरत्ती, पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के तत्वावधान में पूर्वी बेड़े का एक पनडुब्बी रोधी युद्धक कोर्वेट और इंडोनेशिया की नौसेना का पोत केआरआई जॉन लाइ, एक कोर्वेट (एक अभिन्न हेलीकॉप्टर के साथ) शामिल है।
  • इस अभ्यास के बंदरगाह चरण में सौहार्द और पेशेवर तालमेल बनाने के उद्देश्य से जुड़ी कई गतिविधियों में क्रॉस डेक दौरे, संयुक्त योग सत्र, मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन और पेशेवर विषय-वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई) शामिल है।
  • जबकि समुद्री चरण में सामरिक समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से गतिशील और जटिल समुद्री अभियान शामिल होंगे, जिनमें हेलीकॉप्टर संचालन, वायु रक्षा अभ्यास, हथियार फायरिंग अभ्यास, दौरा, बोर्ड, खोज और जब्ती (वीबीएसएस) अभ्यास शामिल हैं।
  • यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • इस अभ्यास की शुरुवात वर्ष 2018 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiannavy.gov.in/content/indian-navy-hosts-fifth-edition-bilateral-exercise-samudra-shakti-2025-indonesian-navy