विश्व स्वास्थ्य दिवस

World Health Day 2017

प्रश्न-7 अप्रैल, 2017 को संपूर्ण विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया वर्ष 2017 में इस दिवस हेतु अभियान का मुख्य विषय क्या था?
(a) खाद्य सुरक्षा-वैश्विक परिदृश्य
(b) मधुमेह को खत्म करें
(c) अवसाद : चलो बातें करते हैं
(d) जलवायु परिवर्तन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 अप्रैल, 2017 को संपूर्ण विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस’ (World Health Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस पर ‘अवसादः चलो बातें करते हैं’ (Depression: Let’s Talk) विषय पर एक अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अवसाद पर 1 वर्ष का वैश्विक अभियान चला रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2017 का यह अभियान 10 अक्टूबर 2016 में प्रारंभ किया गया था।
  • इस अभियान का लक्ष्य विश्व में हर जगह अवसाद से ग्रस्त ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद पहुंचाना है।
  • गौरतलब है कि वर्तमान में 300 मिलियन से अधिक लोग अवसाद से ग्रस्त हैं।
  • इसमें वर्ष 2005 और 2015 के मध्य 18 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
  • ज्ञातव्य है कि 7 अप्रैल, 1948 को ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) की स्थापना हुई थी जिसके उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

संबंधित लिंक
https://www.nhp.gov.in/world-health-day-2017_pg
http://www.who.int/campaigns/world-health-day/2017/en/
https://twitter.com/narendramodi/status/850166376719196160