विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस

प्रश्न-‘विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 अप्रैल
(b) 2 अप्रैल
(c) 28 मार्च
(d) 31 मार्च
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 अप्रैल, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया गया।
  • थीम:-“Inclusion in the Workplace: Challenges and Opportunities in a Post- Pandemic World’.
  • उद्देश्य-ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों तथा बड़ों के जीवन में सुधार हेतु कदम उठाना और उन्हें सार्थक जीवन व्यतीत करने में मदद करना।
  • यह एक गंभीर विकार है, जो संवाद और बातचीत करने की क्षमता को बाधित करता है।
  • यह तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति के समग्र संज्ञानात्मक, भावनात्मक, सामाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
  • ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को विश्व स्वलीनता दिवस मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1 नवंबर, 2007 को पारित किया गया तथा 18 दिसंबर, 2007 को अपनाया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/autism-day/background