इसामु अकासाकी

प्रश्न-1 अप्रैल, 2021 को प्रसिद्ध जापानी भौतिक विज्ञानी इसामु अकासाकी का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2009
(b) वर्ष 2014
(c) वर्ष 2016
(d) वर्ष 2018
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 अप्रैल, 2021 को जापान के प्रसिद्ध भौतिकी विज्ञानी इसामु अकासाकी (Isamu Akasaki) का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • इन्होंने 1989 में दुनिया के पहले चमकीले गैलियम नाइट्राइड (GaN) ब्लू एलईडी का आविष्कार किया था।
  • उन्हें ब्लू एलईडी (LED: Light Emitting Diodes) की खोज के लिए हिरोशी अमानो और शुजी नाकामूरा के साथ वर्ष 2014 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/physics/2014/akasaki/facts/