प्रश्न-1 अप्रैल, 2021 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ओएसएच एवं डब्ल्यूसी कोड 2020 के मानक की समीक्षा हेतु एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया। इसके तहत फ्रैक्ट्रीज और डॉक वर्क्स के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?
(a) पी.के. मूर्ति
(b) डॉ.आर. के. इलांगोवन
(c) संजीव कुमार
(d) डी.के.शमी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 1 अप्रैल, 2021 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य की स्थिति (ओएसएच एवं डब्ल्यूसी) कोड, 2020 के मानकों की समीक्षा हेतु एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।
- यह समिति सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कारखानों, बंदरगाहों के डाक, अन्य निर्माण स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति के मौजूदा नियमों और विनियमों की समीक्षा करेगी।
- इसके तहत फैक्ट्रीज और डाक वर्क्स (कारखाना और गोदी श्रमिक) के विशेषज्ञ समिति का गठन मुंबई स्थित डीजीएफएएसएलआई के महानिदेशक डॉ. आर.के. इलांगोवन की अध्यक्षता में किया गया है।
- इसके अलावा दो विशेषज्ञ समितियों का भी गठन किया गया है।
- इमारत और अन्य निर्माण कार्य समिति का गठन चेन्नई स्थित लार्सन एंड टुब्रो हाइड्रोकार्बन के उपाध्यक्ष और प्रमुख घरेलू परिचालन पी.एल.एन.मूर्ति की अध्यक्षता में किया गया है।
- जबकि, अग्नि सुरक्षा समिति का गठन गृह मंत्रालय के अग्नि सलाहकार डॉ.डी.के. शमी की अध्यक्षता में किया गया है।
- गौरतलब है कि ओएसएच एवं डब्ल्यूसी कोड-2020 को 13 अलग-अलग श्रम कानूनों को समाहित कर और प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियों को नियमित करने वाले कानूनों को सरल बनाने के बाद लागू किया गया है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…