प्रश्न-3 अप्रैल, 2021 को दिग्विजय सिंह झाला का निधन हो गया। वह थे?
(a) राजनेता
(b) चित्रकार
(c) साहित्यकार
(d) इतिहासकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 3 अप्रैल, 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता दिग्विजय सिंह झाला का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
- इन्होंने 1982-84 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कैबिनेट में देश के प्रथम पर्यवरण मंत्री के रूप में कार्य किया था।
- वह वर्ष 1979-1989 के मध्य सुरेंद्र नगर (गुजरात) से कांग्रेस पार्टी से लोकसभा सदस्य रहे।
- साथ ही वह 1962-1967, 1967-1972 के मध्य गुजरात के वांकानेर विधानसभा के सदस्य रहे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…