विश्व शौचालय दिवस

प्रश्न-विश्व शौचालय दिवस के संबंध में कौन-सा तथ्य सही है-
(1) 19 नवंबर, 2014 को इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस मनाया गया।
(2) 19 नवंबर, 2001 को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सामाजिक संगठनों ने विश्व शौचालय दिवस मनाने की पहल की
(3) विश्व शौचालय संगठन की पहली बैठक भारत में आयोजित की गयी।
(4) संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जुलाई 2013 में इस दिवस को मनाने का निश्चय किया।

(a) 1 और 3 (b) 1 और 4
(c) 3 और 4 (d) 1, 2, और 4
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • 19 नवंबर, 2014 को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया।
  • 19 नवंबर, 2001 को जैक सिम (Jack Sim) ने विश्व शौचालय संगठन (World Toilet Organization) की स्थापना की थी।
  • विश्व शौचालय दिवस का प्रारंभ सम्पूर्ण विश्व का ध्यान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प (A/RES/67/291) के माध्यम से 24 जुलाई, 2013 में 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मानने का निश्चय किया।
  • विश्व शौचालय दिवस 2014 की थीम ‘समानता और गरिमा’ (Equality and Dignity) है।
  • विश्व शौचालय दिवस की टैग लाइन है-“हम इंतजार नहीं कर सकते” (We can’t wait) है जो महिलाओं और लड़कियों के लिए खुले में शौच को समाप्त करने के लिए आवश्यक तात्कालिक कार्यवाही की प्रेरणा देता है।
  • सम्पूर्ण विश्व में 2.5 अरब लोग अभी भी शौचालय का प्रयोग नहीं करते हैं जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए उपयुक्त नहीं है।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.unwater.org/worldtoiletday/home/en
http://www.un.org/en/events/toiletday
http://worldtoilet.org
http://www.un.org/en/ga/search/view_doc.asp?symbol=A/RES/67/291
http://worldtoilet.org/what-we-do-world-toilet-day.html
http://www.unwater.org/fileadmin/user_upload/unwater_new/docs/1_wtd_2014_brochure.pdf