भारतीय क्रिकेट कंद्रोल बोर्ड द्वारा आठवें वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) प्रथम कर्नल सी.के. नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वर्ष 1994 में लाला अमरनाथ को दिया गया था।
(2) इस वर्ष पॉली उमरीगर पुरस्कार विनय कुमार को दिया गया।
(3) यह अवॉर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता हैं।
(4) वर्ष 2013-14 के लिए कर्नल सी.के. नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सचिन तेंदुलकर को दिया गया।

इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?
(a) 1 और 3 (b) 2 और 3
(c) 1, 2 और 3 (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर-(a)

संबंधित तथ्य

  • 18 नवंबर, 2014 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आठवें वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • इसमें भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को वर्ष 2013-14 के लिए कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
  • इसके तहत उन्हें एक स्मृति चिन्ह, ट्राफी और 25 लाख रूपए का चेक दिया जाएगा।
  • ज्ञातव्य हो कि वह वर्ष 1983 के विश्वकप विजेता भारतीय टीम के सदस्य भी रहे।
  • गत वर्ष यह पुरस्कार कपिल देव को दिया गया था।
  • ध्यातव्य है कि कर्नल सी.के.नायडू भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट मैच के पहले कप्तान थे।
  • इसके साथ ही भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वर्ष 2013-14 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का पॉली उमरीगर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
  • इसके तहत उन्हें एक स्मृति चिन्ह, ट्राफी और 5 लाख रु. का चेक दिया जाएगा।
  • गतवर्ष यह पुरस्कार रविचंद्रन अश्विन को दिया गया था।
  • ये पुरस्कार 21 नवंबर, 2014 को मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किये गये।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.bcci.tv/news/2014/press-releases/8961/bcci-awards-to-be-held-on-november-21
http://www.thehindu.com/sport/cricket/vengsarkar-to-receive-bcci-lifetime-achievement-award/article6611259.ece