विश्व रेबीज दिवस

World Rabies Day

प्रश्न-‘विश्व रेबीज दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 25 सितंबर
(b) 28 सितंबर
(c) 27 सितंबर
(d) 30 सितंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 सितंबर, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व रेबीज दिवस’ (World Rabies Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘रेबीज : जानकारी साझा करें : एक जीवन बचाएं’’ (Rabies : Share the message, save a life)।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस फ्रांस के प्रसिद्ध रसायन और सूक्ष्म जीव विज्ञानी लुई पाश्चर के जन्म दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को मनाया जाता है।




  • लुई पाश्चर ने पहला रेबीज टीका विकसित किया था तथा रेबीज रोकथाम की नींव रखी।
  • इस दिवस का उल्लेख लोगों के बीच रेबीज के रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • रेबीज एक विषाणु जनित रोग है, जो कुत्तों के काटने से होता है।




  • एक अनुमान के मुताबिक विश्व में अफ्रीका और एशिया के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 90 प्रतिशत बच्चों की मृत्यु के साथ प्रतिवर्ष रेबीज से अनुमानित 59000 लोगों की मृत्यु हो जाती है।
  • भारत में रेबीज एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिससे प्रतिवर्ष अनुमानित 20,000 लोगों की मृत्यु हो जाती है।

[विवेक कुमार त्रिपाठी ]

संबंधित लिंक…
https://rabiesalliance.org/world-rabies-day
https://www.who.int/rabies/WRD_landing_page/en/
https://www.cdc.gov/worldrabiesday/index.html