प्रश्न-28 सितंबर, 2018 को महाराष्ट्र सरकार का प्रतिष्ठित लता मंगेशकर अवॉर्ड, 2018 से किसे सम्मानित किया गया?
(a) जावेद अख्तर
(b) ए.आर. रहमान
(c) विजय पाटिल
(d) रेखा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 28 सितंबर, 2018 को विजय पाटिल (जो प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राम-लक्ष्मण जोड़ी के जीवित साथी लक्ष्मण है) को महाराष्ट्र सरकार के प्रतिष्ठित ‘लता मंगेशकर अवॉर्ड, 2018’ से सम्मानित किया गया।
- इस पुरस्कार के तहत उन्हें 5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- इस वार्षिक पुरस्कार को प्रसिद्ध पार्श्वगायिका भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर दिया गया।
- महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 1992 में इस पुरस्कार की स्थापना की थी।
[विवेक कुमार त्रिपाठी ]