विश्व रेडक्रॉस दिवस

World Red Cross day 2017

प्रश्न-‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 मई
(b) 5 मई
(c) 4 मई
(d) 8 मई
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 मई, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ (World Red Cross Day) मनाया गया।
  • यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी ड्यूनैंट (Henry Dunant) के जन्म दिन (8 मई 1828) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • रेडक्रॉस (ICRC) एक गैर सरकारी संगठन है। जिसकी स्थापना वर्ष 1863 में हुई थी।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य रोगियों, घायलों तथा युद्धकालीन बंदियों की देख-रेख करना है।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  • वर्ष 1920 में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का गठन हुआ था।

संबंधित लिंक
https://www.icrc.org/en/document/world-red-cross-and-red-crescent-day-2017-everywhere-everyone
http://sanjeevnitoday.com/interesting-news/World-Red-Cross-Day-special-Know-why-is-it-celebrated-on-8th-May-Red-Cross-Day/08-05-2017/104672