29वां ‘समन्वित निगरानी’ (कोरपैट) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास

29th India- Indonesia Co-Ordinated Patrol (Corpat)

प्रश्न-भारतीय नौसेना 9-25 मई, 2017 के मध्य होने वाले 29वें समन्वित निगरानी द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास (कोरपैट) में भाग ले रही है। यह अभ्यास किस देश की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है?
(a) थाइलैंड
(b) म्यांमार
(c) इंडोनेशिया
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय नौसेना 9-25 मई, 2017 के मध्य हो रहे 29वें भारत-इंडोनेशिया समन्वित निगरानी (India-Indonesia CORPAT) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास में भाग ले रही है।
  • यह अभ्यास इंडोनेशिया की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • दोनों देशों की नौसेनाएं रणनीतिक साझेदारी की व्यापक परिधि के अंतर्गत वर्ष 2002 से ही वर्ष में दो बार ‘अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक सीमा रेखा’ (IMBL) पर समन्वित निगरानी को कार्यान्वित कर रही हैं।
  • इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र को वाणिज्यिक नौपरिवहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित बनाए रखना है।
  • 29वें समन्वित निगरानी द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास का उद्घाटन पोर्टब्लेयर, भारत में किया गया जहां यह अभ्यास 9-12 मई, 2017 तक आयोजित हुआ।
  • जबकि इसका समापन समारोह 22-25 मई, 2017 तक बेलावन, इंडोनेशिया में होगा।
  • इस अभ्यास में इंडोनेशियन नौसेना का प्रतिनिधित्व नेवल शिप केआरआई सुतेडी सेनोपुत्रा (KRI Sutedi Senoputra) ने तथा भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस उत्कर्ष (INS Utkarsh) कर रहे हैं।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/indiannavy/status/861874338873491457
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161662