विश्व महासागर दिवस

World Oceans Day

प्रश्न-‘विश्व महासागर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 जून
(b) 6 जून
(c) 8 जून
(d) 12 जून
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व महासागर दिवस’ ((World Oceans Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-‘‘पुनरोद्धार : महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई’’ (Revitalization: Collective action for the Oceans)।
  • उद्देश्य-विश्व में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करना।
  • वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी सम्मेलन में इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था।
  • दिसंबर‚ 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 8 जून को इस दिवस का मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की।
  • गौरतलब है कि महासागर पृथ्वी के 70 प्रतिशत से अधिक भाग को कवर करता है।
  • क्या आप जानते हैं?
  • महासागर ग्रह के कम-से-कम 50 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।
  • वर्ष 2030 तक समुद्र आधारित उद्योगों द्वारा अनुमानत: 40 मिलियन लोगों को नियोजित किए जाने की संभावना है।
  • महासागर मानव द्वारा उत्पादित लगभग 30 प्रतिशत CO2 को अवशोषित करते हैं।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/oceans-day?gclid=EAIaIQobChMIjsPk-Mad-AIVboNLBR1cTgyKEAAYASAAEgJtGvD_BwE