विश्व मधुमक्खी दिवस

प्रश्न-‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 मई
(b) 22 मई
(c) 20 मई
(d) 18 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 मई, 2018 को संपूर्ण विश्व में पहला ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ (World Bee Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस हमारे अस्तित्व हेतु मधुमक्खियों एवं परागणकों के महत्व, सतत विकास में उनके योगदान तथा उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • गौरतलब है कि मधुमक्खी और अन्य परागणकों जैसे तितलियों, चमगादड़ और हमिंग बर्ड का जीवन मानवीय गतिविधियों से खतरे में है।
  • परागण कई खाद्य फसलों सहित कई पौधों के पुनरोत्पादन में सहायक होते हैं।
  • यह दिवस 18वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का नेतृत्व करने वाले एंटोन जनसा (Antone Jansa) के जन्म दिन (20 मई) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि स्लोवेनिया के बीकीपर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के सम्मुख 20 मई को प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस’ मनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
  • जिसे 7 जुलाई, 2017 को इटली में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के 40वें सत्र में अनुमोदित किया गया था।

संबंधित लिंक
https://www.worldbeeday.org/en/celebrate-bee-day.html
http://www.euronews.com/2018/05/20/it-s-the-first-world-bee-day
http://www.xinhuanet.com/english/2018-05/18/c_137189655.htm
https://www.worldbeeday.org/files/declaration/17_12_20_PRESS_release_WBD_ENG.pdf