71वां कांस फिल्म महोत्सव, 2018

प्रश्न-71वें कांस फिल्म महोत्सव में किसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार (PALME D’OR) प्रदान किया गया?
(a) लवलेस
(b) द स्क्वायर
(c) मैनबिकी काजोकू (शॉपलिफ्टर्स)
(d) इन द फेड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8-19 मई, 2018 के मध्य कांस फिल्म महोत्सव का 71वां संस्करण फ्रांस के शहर कांस में आयोजित किया गया।
  • इस महोत्सव में हिरोकजु कोरे-एडा निर्देशित जापानी फिल्म ‘मैनबिकी काजोकू (शॉपलिफ्टर्स) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार (PALME D’OR) प्रदान किया गया।
  • महोत्सव का शुभारंभ अशघर फरहादी के मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘एवरीबडी नोज’ (Everybody Knows) से किया गया।
  • महोत्सव का समापन फिल्म ‘द मैन हू किल्ड डॉन क्युजोट’ (The Man Who Killed Don Quixote) से किया गया।
  • महोत्सव में प्रदान किए गये कुछ प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • ग्रैंड प्रिक्स-‘BlackkklansMan’ (Black Klansman) निर्देशक-स्पाईक ली।
  • ज्यूरी प्राइज-‘Capharnaum’ निर्देशक-नादिने लबाकी (Nadine Labaki)।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-पॉवेल पॉलीकोसकी (Pawel Pawli Kowski) फिल्म-जिमना वोजना (Cold War)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-मार्सेलो फोंटी (Marcello Fonte), फिल्म-डॉगमैन (Dogman)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-सामल यसल्यामोवा (Samal Yeslyamova), फिल्म-आयका (Ayka) ।
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (PALME D’OR)- ‘आल दीज क्रिएचर्स’ (All these Creatures), निर्देशक-चार्ल्स विलियम्स।
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक (CAMERA D’OR)- लुकास धोंट (Lukas Dhont), फिल्म-‘गर्ल’ (GIRL)।
  • इस महोत्सव में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘टाइटन रेगिनाल्ड एफ लुईस फिल्म आईकन पुरस्कार’ दिया गया।
  • जो उनके परिवार की ओर से फिल्मकार सुभाष घई और निर्माता नम्रता गोयल ने लिया।

संबंधित लिंक
https://www.festival-cannes.com/en/infos-communiques/communique/articles/71st-festival-de-cannes-awards
http://www.bbc.com/culture/story/20180509-cannes-film-review-everybody-knows
http://en.rfi.fr/culture/20180519-terry-gilliams-man-who-killed-don-qixote-finally-wraps-71st-festival
https://www.mid-day.com/articles/sridevi-honoured-at-the-71st-cannes-film-festival/19434196