प्रश्न – विश्व बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप, 2026 में भारत के प्रदर्शन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
(a) भारत ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते
(b) भारत ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीते
(c) भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते
(d) भारत ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 से 15 मार्च, 2026 तक विश्व बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप, 2026 का आयोजन बैंकॉक, थाईलैंड में हुआ , जिसमें ओलंपिक भार वर्ग में 19 वर्ष से कम आयु के सर्वश्रेष्ठ युवा मुक्केबाजों ने भाग लिया।
- बैंकॉक में आयोजित यह आयोजन, नवंबर 2026 में सेनेगल के डकार में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों के लिए स्थान निर्धारित करने वाली प्रमुख अंडर-19 प्रतियोगिता थी।
- इसमें भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 5 पदक (1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक) जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
- चंद्रिका पुजारी ने महिला 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान के मार्डोनोवा नाजोकट को हराया।
- महिला वर्ग में गुंजन (48 किग्रा) और जॉयश्री देवी (54 किग्रा) दोनों ने क्रमशः इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका की विरोधियों के खिलाफ कड़े संघर्ष वाले अंतिम मुकाबलों के बाद रजत पदक हासिल किए।
- अंबेकर मैतेई ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
- महिला वर्ग में राधामनी लोंगजाम (57 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।
- उज्बेकिस्तान ने कुल 11 पदक (4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक) जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- कजाकिस्तान ने भी कुल 11 पदक (4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक) जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
- सयुंक्त राज्य अमेरिका ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक) जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/world-boxing-futures-cup-2026-india-medal-winners