प्रश्न – हाल ही में (मार्च 2026) स्वर्ण हॉलमार्किंग के छठे चरण में शामिल किए गए जिलों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
जिला राज्य
- रूपनगर पंजाब
- बांदा मध्य प्रदेश
- गोमती त्रिपुरा
- नीमच राजस्थान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- भारत सरकार ने 2 मार्च, 2026 से प्रभावी अनिवार्य स्वर्ण हॉलमार्किंग के छठे चरण में सात नए जिलों को शामिल किया है, जिससे कुल जिलों की संख्या 380 हो गई है।
- सात नए जोड़े गए जिले रूपनगर (पंजाब), बांदा (उत्तर प्रदेश), बीड (महाराष्ट्र), गोमती (त्रिपुरा), कटिहार (बिहार), ब्यावर (राजस्थान) और नीमच (मध्य प्रदेश)हैं।
- 1 जुलाई, 2021 से अब 5 मार्च, 2026 तक 60 करोड़ से अधिक सोने की वस्तुओं पर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) का हॉलमार्क लगाया जा चुका है।
- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अनुसार सोने के आभूषणों और कलाकृतियों के छह कैरेट पर हॉलमार्किंग अनिवार्य है।
- इनमें 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट शामिल हैं।
- भारतीय मानक के तहत 9 कैरेट की हॉलमार्किंग का भी प्रावधान है, जो वर्तमान में स्वैच्छिक श्रेणी है।
- उपभोक्ता बीआईएस केयर मोबाइल एप्लिकेशन पर ‘वेरीफाई एचयूआईडी’ सुविधा का उपयोग करके एचयूआईडी नंबर वाले हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की प्रामाणिकता और शुद्धता को सत्यापित कर सकते हैं।
- इस कदम का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ाना, सत्यापित शुद्धता सुनिश्चित करना और भारत में सोने के आभूषणों के व्यापार को औपचारिक बनाना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2239540®=3&lang=2