विश्व बांस दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व बांस दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 सितंबर (b) 18 सितंबर
(c) 15 सितंबर (d) 20 सितंबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 सितंबर‚ 2026 को विश्व भर में ‘विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-बांस के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा रोजमर्रा के जीवन में इसके उपयोग को बढ़ावा देना।
  • गौरतलब है कि विश्व बांस संगठन (WBO) द्वारा वर्ष 2009 में बैंकॉक में आयोजित 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में यह दिवस प्रतिवर्ष 18 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा की थी।
  • विश्व बांस दिवस क्यों महत्वपूर्ण है?
  • पर्यावरण की सुरक्षा: पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा और पुनर्स्थापन में बांस एक शक्तिशाली सहयोगी है।
  • इसकी तीव्र वृद्धि और कार्बन अवशोषण क्षमता इसे जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में एक आवश्यक उपकरण बनाती है।
  • राष्ट्रीय बांस मिशन के बारे में –
  • इसे वर्ष 2006-07 में एक केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) के रूप में शुरू किया गया था
  • वर्ष 2014-15 के दौरान इसे एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के अंतर्गत शामिल कर लिया गया और 2015-16 तक जारी रहा।
  • अप्रैल, 2018 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) द्वारा पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन (एनबीएम) को देश भर में कार्यान्वयन के लिए अनुमोदित किया गया था
  • इस मिशन का उद्देश्य क्षेत्र-आधारित, क्षेत्रीय रूप से विभेदित रणनीति अपनाकर बांस क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना और बांस की खेती एवं विपणन के अंतर्गत क्षेत्रफल बढ़ाना है।
  • इस मिशन के अंतर्गत, नई नर्सरियों की स्थापना और मौजूदा नर्सरियों को सुदृढ़ बनाने में सहायता देकर गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं।
  • पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसे राज्य के नोडल विभागों के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है, जिन्हें संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों द्वारा नामित किया जाता है।
  • वर्तमान में यह योजना 24 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldbamboo.net/about?utm_s

https://www.worldbamboo.net/worldbambooday?utm_

https://www.pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?lang=2&reg=48&relid=178895&utm