दक्षिण के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष दक्षिण के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?
(a) 16 सितंबर (b) 15 सितंबर
(c) 20 सितंबर (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 सितंबर, 2026 को वैश्विक दक्षिण (Global South) के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Science, Technology and Innovation for the South) मनाया गया
  • 9 जनवरी, 2024 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 16 सितंबर को इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की
  • क्या आप जानते है ?
  • वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन और महामारियों जैसी जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने हेतु व्यापक अनुसंधान एवं विकास (R&D) प्रयास आवश्यक हैं।
  • वर्ष 2022 में वैश्विक R&D व्यय बढ़कर लगभग 2.5 ट्रिलियन डॉलर हो गया, लेकिन निवेश अब भी मुख्यतः विकसित देशों और चीन में केंद्रित है, जबकि ग्लोबल साउथ को अपेक्षाकृत सीमित संसाधन प्राप्त होते हैं।
  • उच्च-आय वाले देश वैश्विक अनुसंधान एवं विकास व्यय का लगभग 77% हिस्सा वहन करते हैं, जबकि निम्न-आय वाले देशों का योगदान मात्र 0.3% है।
  • वास्तव में, वैश्विक R&D निवेश कुछ ही देशों में और भी अधिक केंद्रित है।
  • वर्ष 2022 में उच्च-आय वाले देशों में स्वास्थ्य शोधकर्ताओं की संख्या निम्न-आय वाले देशों की तुलना में 59 गुना अधिक थी।
  • साथ ही, स्वास्थ्य अनुसंधान के कुल अनुदानों का केवल 0.2% ही निम्न-आय वाले देशों को मिला।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/node/221707?utm_

https://documents.un.org/doc/undoc/gen/n24/013/87/pdf/n2401387.pdf?utm