प्रश्न – 23 अक्टूबर, 2026 को मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन, 2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) भोपाल (b) सतना
(c) इंदौर (d) विशाखापत्तनम
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 अक्टूबर, 2026 को मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन, 2026 भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया
- इसे मध्य प्रदेश सरकार का मत्स्य विभाग और भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय का मत्स्यपालन विभाग संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था
- इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन को निवेश, प्रसंस्करण, शीत-श्रृंखला अवसंरचना, मूल्य संवर्धन और निर्यात बाजारों से जोड़ने वाले संबंधों को सुदृढ़ करना है।
- इसका लक्ष्य मुख्यतः उत्पादन-केंद्रित दृष्टिकोण से एक एकीकृत मूल्य-श्रृंखला मॉडल की ओर बदलाव को प्रोत्साहित करना है.
- सम्मेलन में निवेशक, निर्यातक, मछुआरे, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 1,000 से अधिक मत्स्य किसान, मत्स्य सहकारी समितियाँ, मत्स्य किसान उत्पादक संगठन (FFPOs), उद्यमी, स्टार्टअप, प्रसंस्करणकर्ता, वित्तीय संस्थान, अनुसंधान संगठन और अन्य हितधारक शामिल हुए ।
- इस अवसर पर ‘मध्य प्रदेश मत्स्य निवेश एवं निर्यात दिशानिर्देश, 2026’ का विमोचन किया गया ।
- केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को जलाशय मत्स्यपालन क्लस्टर के रूप में अधिसूचित किया है।
- इस नीति का उद्देश्य मत्स्य मूल्य-श्रृंखला के प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को सुगम बनाना है।
- इनमें हैचरी, मत्स्य बीज एवं आहार, जलाशय एवं पिंजरा मत्स्यपालन, जलीय जीव स्वास्थ्य, प्रसंस्करण, शीत-श्रृंखला अवसंरचना, रसद, मूल्य संवर्धन और बाजार विकास शामिल हैं।
- वित्त वर्ष 2024–25 में भारत का मत्स्य उत्पादन 197.75 लाख टन तक पहुँच गया, जिसमें से 151.60 लाख टन उत्पादन अंतर्देशीय मत्स्यपालन से प्राप्त हुआ।
- यह देश के कुल मत्स्य उत्पादन का लगभग तीन-चौथाई है। वित्त वर्ष 2025–26 में भारत के समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात मूल्य ₹73,890 करोड़ रहा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2326360®=48&lang=2
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2222509&lang=2®=48&utm