प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व आयोडीन अल्पता दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 21 अक्टूबर (b) 18 अक्टूबर
(c) 15 अक्टूबर (d) 22 अक्टूबर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अक्टूबर,2026 को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया गया
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में आयोडीन की आवश्यक भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आयोडीन की कमी के परिणामों पर बल देना है।
- आयोडीन थायराइड हार्मोन, थायरोक्सिन (टी4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (टी3) का एक आवश्यक घटक है, जो चयापचय को नियंत्रित करता है और भ्रूण तथा शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
- खाद्य पदार्थों और आयोडीन युक्त नमक में पाया जाने वाला आयोडीन सोडियम और पोटेशियम नमक, अकार्बनिक आयोडीन (I2), आयोडेट और आयोडाइड सहित कई रूपों में मौजूद होता है।
- आयोडाइड, सबसे सामान्य रूप है जो पेट में तेजी से अवशोषित होता है और थायराइड द्वारा हार्मोन उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है।
- अधिकांश अतिरिक्त आयोडाइड मूत्र के माध्यम से उत्सर्जित होता है।
- आयोडीन की कमी के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभावों को पहचानते हुए भारत सरकार ने 1962 में राष्ट्रीय घेंघा नियंत्रण कार्यक्रम (एनजीसीपी) के माध्यम से इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय प्रयास शुरू किए।
- इस कार्यक्रम में आयोडीन की कमी से होने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे- शारीरिक और मानसिक विकास में अवरोध, बौनापन और जन्म के समय मृत्यु को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गए।
- 1992 में, कार्यक्रम को व्यापक बनाया गया और इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम (एनआईडीडीसीपी) कर दिया गया।
- आयोडीन की कमी से होने वाले विभिन्न विकारों (आईडीडी) को नियंत्रित करने के लिए इस कार्यक्रम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यान्वित करना सुनिश्चित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/world-iodine-deficiency-day-2026
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2066508&lang=2®=48&utm_