वुम्मिडी एथिराज

प्रश्न – 21 अक्टूबर, 2026 को वुम्मिडी एथिराज का निधन हो गया. वह थे –
(a)    आभूषण शिल्पकार     (b)    मूर्तिकार 
(c)    इतिहासकार     (d)    संगीतकार 
उत्तर – (a)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अक्टूबर, 2026 को प्रसिद्ध आभूषण शिल्पकार एवं स्वर्णकार वुम्मिडी एथिराज का निधन हो गया।.
  • उन्हें स्वतंत्रता के समय जवाहरलाल नेहरू को भेंट किए गए ऐतिहासिक सेंगोल के निर्माण में योगदान के लिए जाना जाता है।
  • वर्ष 1947 में लगभग 20 वर्ष की आयु में उन्होंने सोने की परत चढ़े चाँदी के सेंगोल के निर्माण में सहयोग किया। 
  • यह सेंगोल 14 अगस्त, 1947 की रात नेहरू को भेंट किया गया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई, 2023 को इस सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया था ।
  • सेंगोल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य –
  • सेंगोल एक पारंपरिक राजदंड है, जो न्यायपूर्ण शासन और शासक की नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। 
  • इसका संबंध प्राचीन तमिल राजपरंपरा, विशेषकर चोल परंपरा, से है। 
  • ‘सेंगोल’ तमिल शब्द ‘सेम्मै’ से निकला है, जिसका अर्थ धर्मपरायणता अथवा न्यायनिष्ठा है।
  • इसके ऊपरी भाग में नंदी की आकृति बनी है, जिसे न्याय का प्रतीक माना गया है। 
  • यह  लगभग 5 फीट लंबा, चाँदी से निर्मित और सोने की परत चढ़ा हुआ है।
  • इसे चेन्नई के वुम्मिडी बंगारू चेट्टी प्रतिष्ठान ने बनाया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2325997&_gl=1*1jtv14w*_up*MQ..*_ga*MTEwMDA2NjYxOC4xNzkzMzQ2NDgz*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTMzNDY0ODIkbzEkZzEkdDE3OTMzNDY0OTEkajUxJGwwJGgw*_ga_QJJ6LZ8LHV*czE3OT

https://newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0/?utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *