दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ

प्रश्न – दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —

  1. योजना के दूसरे चरण में पात्र परिवार की सत्यापित वार्षिक आय-सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है।
  2. योजना के अंतर्गत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को 2,100 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  3. योजना का लाभ एक परिवार की केवल एक महिला को ही दिया जा सकता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 17 सितंबर, 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल भी प्रारंभ किया गया।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी वित्तीय स्वतंत्रता, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
  • दूसरे चरण में योजना की आय-सीमा का विस्तार किया गया है।
  • पहले केवल 1 लाख रुपये तक की सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाएँ इसके दायरे में थीं।
  • अब यह सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये वार्षिक कर दी गई है।
  • प्रत्येक पात्र महिला को 2,100 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • हरियाणा सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस विस्तार से लगभग 17 लाख और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की संभावना है।
  • इस योजना के अंतर्गत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएँ पात्र होंगी।
  • इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएँ सम्मिलित हैं।
  • आवेदक महिला हरियाणा की निवासी हो तथा आवेदन के समय निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पिछले कम-से-कम 15 वर्षों से राज्य में निवास कर रही हो।
  • दूसरे राज्य से विवाह करके हरियाणा आई महिला के मामले में उसके पति की हरियाणा निवास-अवधि पर विचार किया जाता है।
  • एक परिवार की पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • नई पात्र महिलाएँदीन दयाल लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
  • ऐप को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम—हारट्रॉन (HARTRON) ने विकसित किया है।
  • आवेदन के सत्यापन के बाद सहायता राशि पात्र महिला के स्वयं के सक्रिय बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
  • योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026–27 में 6,500 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।
  • दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मूल रूप से 25 सितंबर, 2025 से संपूर्ण हरियाणा में लागू हुई थी।
  • दूसरे चरण के शुभारंभ से पहले प्रदेश की लगभग 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में योजना के अंतर्गत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://prms.prharyana.gov.in/press-release/6431

https://newsonair.gov.in/haryana-cm-launches-second-phase-of-deendayal-lado-lakshmi-yojana-on-pm-modis-birthday

https://www.ptinews.com/detail/national/Haryana-CM-launches-2nd-phase-of-Deendayal-Lado-Lakshmi-Yojana;-17-lakh-more-women-to-benefit=/4076226