प्रश्न – बोलीविया में खोजी गई जंगली बिल्ली की नई प्रजाति ‘लेपर्डस टिलकायो’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह प्रजाति बोलीविया के युंगास मेघ वनों में पाई गई है।
(b) आनुवंशिक अध्ययन के लिए Leopardus वंश की बिल्लियों के 38 नमूनों के संपूर्ण जीनोम का विश्लेषण किया गया।
(c) टिलकायो लगभग 14 लाख वर्ष पहले अपने निकटतम संबंधी वंश से अलग हुई थी।
(d) अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसे औपचारिक रूप से ‘गंभीर संकटग्रस्त’ श्रेणी में सूचीबद्ध किया है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2026 को वैज्ञानिक पत्रिका करंट बायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में जंगली बिल्ली की नई प्रजाति लेपर्डस टिलकायो (Leopardus tilcayo) का वैज्ञानिक वर्णन किया गया।
- यह प्रजाति बोलीविया के युंगास मेघ वनों में पाई गई है। स्थानीय समुदाय इसे ‘टिलकायो’ के नाम से जानते हैं।
- इस खोज के लिए वैज्ञानिकों ने लेपर्डस (Leopardus) वंश की बिल्लियों के 38 नमूनों के संपूर्ण जीनोम का विश्लेषण किया।
- इनमें संग्रहालयों में संरक्षित आठ ऐतिहासिक नमूने भी सम्मिलित थे।
- आनुवंशिक अध्ययन से पता चला कि दक्षिण अमेरिकी टाइगर कैट समूह वास्तव में पाँच अलग-अलग प्रजातियों से बना है।
- इनमें लेपर्डस गुटुलस, लेपर्डस एमिलिए, लेपर्डस पार्डिनोइड्स, लेपर्डस टिग्रिनस और नई प्रजाति लेपर्डस टिलकायो सम्मिलित हैं।
- अध्ययन में पेरू के युंगास क्षेत्र से लेपर्डस टिग्रिनस एंटीस्युओ (Leopardus tigrinus antisuyo) नामक एक नई उपप्रजाति की भी पहचान की गई।
- टिलकायो आकार में सामान्य पालतू बिल्ली से छोटी है।
- इसके सिर से शरीर तक की लंबाई लगभग 42.5 से 50.5 सेंटीमीटर और पूँछ की लंबाई लगभग 25 से 26.5 सेंटीमीटर होती है।
- अध्ययन से संबंधित जीवित नमूने का भार लगभग 1.4 किलोग्राम पाया गया।
- इसके शरीर पर हल्के भूरे रंग के फर के ऊपर बड़े, अनियमित और गहरे भूरे अथवा काले रंग के अधखुले धब्बे पाए जाते हैं।
- आनुवंशिक विश्लेषण के अनुसार टिलकायो लगभग 14 लाख वर्ष पहले, प्रारंभिक प्लाइस्टोसीन काल में अपने निकटतम संबंधी वंश से अलग हुई थी।
- वर्तमान में इसकी प्राकृतिक उपस्थिति केवल बोलीविया के युंगास क्षेत्र में प्रमाणित हुई है।
- इस प्रजाति की कुल संख्या, विस्तृत वितरण-क्षेत्र, भोजन, प्रजनन और व्यवहार के विषय में अभी पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
- इसलिए अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने अभी इसका औपचारिक संरक्षण-मूल्यांकन नहीं किया है।
- इसके प्राकृतिक आवास के लिए वनों की कटाई, वनाग्नि और खनन गतिविधियाँ प्रमुख संभावित खतरे हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…