विश्व पोलियो दिवस

2016 World Polio Day

प्रश्न-विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 23 अक्टूबर
(b) 24 अक्टूबर
(c) 21 अक्टूबर
(d) 26 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पोलियो दिवस’ (World Polio Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘एक दिन एक फोकसः पोलियो समाप्त’ (One Day One Focus: Ending Polio) है।
  • इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
  • यह दिवस रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो की वैक्सीन का आविष्कार करने वाली टीम के प्रमुख जोनास सॉक (Jonas Salk) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • पोलियोमाइलाइटिस अथवा पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो विषाणु के द्वारा फैलता है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 1995 में पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरूआत की।
  • 27 मार्च, 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.endpolio.org/
http://www.who.int/life-course/news/events/2016-world-polio-day/en/