विश्व पृथ्वी दिवस

International Mother Earth Day 2016

प्रश्न-‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) कब मनाया जाता है?
(a) 18 अप्रैल
(b) 21 अप्रैल
(c) 20 अप्रैल
(d) 22 अप्रैल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल, 2016 को संपूर्ण विश्व में 46वां ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
  • ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में भी मनाया जाता है।
  • वर्ष 2016 में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ का मुख्य विषय (Theme)-‘पृथ्वी के लिए वृक्ष’ (Trees for the Earth) है।
  • ज्ञातव्य है कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु यह दिवस वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 170 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने जलवायु परिवर्तन पर दिसंबर, 2015 में हुए पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • यह ऐतिहासिक समझौता सतत विकास के लिए 2030 के एजेंडे के साथ मिलकर हमारी दुनिया को बदलने की शक्ति रखती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/motherearthday/
http://www.earthday.org/

One thought on “विश्व पृथ्वी दिवस”

Comments are closed.