प्रश्न-21 जून‚ 2021 को अंकटाड (UNCTAD) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट जारी की गई। वर्ष 2020 में भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) अंतर्प्रवाह कितने बिलियन डॉलर रहा?
(a) 64 बिलियन डॉलर
(b) 55 बिलियन डॉलर
(c) 51 बिलियन डॉलर
(d) 60 बिलियन डॉलर
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य
- 21 जून‚ 2021 को अंकटाड (UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट (World Investment Report), 2021 जारी की गई।
- इस रिपोर्ट का यह 31वां संस्करण है।
- इसका मुख्य विषय है-“Investing in Sustainable Recovery”
- वर्ष 2020 में शीर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) अंतर्प्रवाह (Inflows) वाले देश इस प्रकार हैं-
- यूएसए(156 बिलियन डॉलर)
- चीन (149 बिलियन डॉलर
- हांगकांग (चीन) (119 बिलियन डॉलर)
- सिंगापुर (91 बिलियन डॉलर)
- भारत (64 बिलियन डॉलर)
- वर्ष 2019 में भारत 51 बिलियन डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ 8वें स्थान पर था।
- उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संकट एफडीआई गिरावट का प्रमुख कारण बना।
- वर्ष 2020 में वैश्विक एफडीआई प्रवाह 35 प्रतिशत गिरकर 1 ट्रिलियन हो गया जो कि वर्ष 2019 में 1.5 ट्रिलियन डॉलर था।
- जी-20 देशों में कुल एफडीआई अंतर्प्रवाह 624 बिलियन डॉलर तथा ब्रिक्स (BRICS) देशों में यह 263 बिलियन डॉलर रहा।
- वर्ष 2020 में शीर्ष एफडीआई बहिर्प्रवाह (Outflows) वाले देश हैं-
- चीन (133 बिलियन डॉलर)
- लक्जमबर्ग (127 बिलियन डॉलर)
- जापान (116 बिलियन डॉलर)
- हांगकांग‚ चीन (102 बिलियन डॉलर)
- यूएसए (93 बिलियन डॉलर)
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://unctad.org/system/files/official-document/wir2021_en.pdf