प्रश्न-पुस्तक योग सचित्र के लेखक कौन हैं?
(a) आचार्य बालकृष्ण
(b) धर्मवीर सिंह महीदा
(c) कुलवंत सिंह
(d) अजय कनेरिया
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 21 जून‚ 2021 को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन प्रभाग निदेशालय ने पुस्तक ‘योग सचित्र’ के संशोधित संस्करण को पुन: प्रकाशित किया।
- इस पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ धर्मवीर सिंह महीदा है।
- हिंदी में लिखित इस पुस्तक में योग के आठ अंगो यथा यम‚ नियम‚ आसन‚ प्राणायाम‚ प्रत्याहार‚ धारणा‚ ध्यान एवं समाधि का उल्लेख है।
- साथ ही इसमें विभिन्न योगासन पर विशेष फोकस किया गया है।
- पुस्तक में लेखक ने सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए आसन के विशिष्ट प्रकार और उसके अभ्यास की अवधि का भी उल्लेख किया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…