एम-योग ऐप

प्रश्न-21जून‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘डब्ल्यूएचओ एम-योग’ लॉन्च किया है?
(a) 5वें
(b) 6वें
(c) 7वें
(d) 8वें
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘डब्ल्यूएचओ एम-योग ऐप’ लांन्च किया।
  • यह ऐप भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ के सहयोग से विकसित किया है।
  • यह ऐप कई भाषाओं में सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित‚ योग प्रशिक्षण और अभ्यास के कई वीडियो उपलब्ध कराएगा।
  • उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने संयुक्त रूप से वर्ष 2019 के मध्य में मोबाइल-योग पर ध्यान केंद्रित करने हेतु एक परियोजना शुरू की थी।
  • इस परियोजनांतर्गत वर्ष 2030 तक सार्वभौमिक कवरेज प्राप्त करने हेतु संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के तहत ‘स्वस्थ रहें‚ गतिशील रहें’ (बीएचबीएम) की अवधारणा की परिकल्पना की गई है।
  • स्वस्थ रहें‚ गतिशील रहें पहल डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में एक वैश्विक साझेदारी है‚ जो गैर-संचारी रोगों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली के दायरे में गतिशील स्वास्थ्य (एम-स्वास्थ्य) प्रौद्योगिकी के विस्तार का समर्थन करती है।
  • एम-योग परियोजना 4 क्षेत्रों पर केंद्रित है-(1) सामान्य तंदुरुस्ती के लिए सामान्य योग प्रोटाकॉल (2) मानसिक स्वास्थ्य और सहनशीलता के लिए योग (3) किशोरों के लिए योग और (4) मधुमेह पूर्व वाले लोगों के लिए योग।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1729072