विश्व दर्शन दिवस

प्रश्न-विश्व दर्शन दिवस World Philosophy Day) कब मनाया जाता है-
(a) नवंबर महीने के तीसरे गुरूवार को
(b) नवंबर महीने के पहले गुरूवार को
(c) नवंबर महीने के दूसरे गुरूवार को
(d) नवंबर महीने के चौथे गुरूवार को
उत्तर-(a)



संबंधित तथ्य

  • 20 नवंबर, 2014 को सम्पूर्ण विश्व में विश्व दर्शन दिवस मनाया गया।
  • प्रतिवर्ष नवंबर माह के तीसरे गुरूवार को UNESCO के नेतृत्व में विश्व दर्शन दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य दार्शनिक विरासत को साझा करने के लिए विश्व के सभी लोगों को प्रोत्साहित करना और नए विचारों के लिये खुलापन लाने के साथ-साथ बुद्धिजीवियों एवं सभ्य समाज को सामाजिक चुनौतियों से लड़ने के लिए विचार विर्मश को प्रेरित करना है।
  • 2002 से यूनेस्को ने विश्व दर्शन दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ की।
  • 2005 में यूनेस्को सम्मेलन में यह निश्चय हुआ कि प्रत्येक वर्ष विश्व दर्शन दिवस नवंबर महीने के तीसरे गुरूवार को मनाया जायेगा।
  • विश्व दर्शन दिवस उन दार्शनिकों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने सम्पूर्ण विश्व को स्वतंत्र विचारों के लिए स्थान उपलब्ध कराया।