अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार-2014

प्रश्न-भारतीच मूल की किस अमेरिकी नागरिक को वर्ष 2014 का अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) नेहा गुप्ता
(b) स्नेहा गुप्ता
(c) लीना दावलुरी
(d) महिका गुप्ता
उत्तर-(a)

संबंधित तथ्य

  • 18 नवंबर, 2014 को भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नेहा गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार’-2014 प्रदान किया गया।
  • नेहा गुप्ता को यह पुरस्कार डच किड्स राइट्स फाउंडेशन (Dutch Kids Rights Foundation) द्वारा भारत में अनाथ एवं अन्य वंचित बच्चों की मदद के लिए दिया गया।
  • नेहा गुप्ता को यह पुरस्कार नीदरलैंड के ‘द हेग’ में आयोजित कार्यक्रम में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित डेसमंड टूटू द्वारा दिया गया।
  • नेहा गुप्ता इस पुरस्कार को पाने वाली पहली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।
  • उल्लेखनीय है कि ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार’ दुनिया भर के बच्चों के अधिकारों हेतु समर्पित एवं योगदान देने वाले व्यक्ति को वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • वर्ष 2013 का यह पुरस्कार मलाला यूसुफजई को दिया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.childrenspeaceprize.org/Winners/2014.aspx