प्रश्न-14 नवंबर, 2014 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किस मिसाइल का परीक्षण किया गया?
(a) पृथ्वी-II (b) पृथ्वी-I
(c) प्रहार (d) अग्नि-II
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 14 नवंबर, 2014 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेश निर्मित पृथ्वी-II प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
- पृथ्वी-II सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता 350 किमी. है।
- एक-चरणीय द्रव प्रणोदक चालित पृथ्वी-II मिसाइल 500-1000 किग्रा. तक के ‘युद्धशीर्ष’ (Warhead) वहन करने में सक्षम है।
- उल्लेखनीय है कि सेना के सामरिक बल कमान में पृथ्वी-II मिसाइल की तैनाती वर्ष 2003 में ही हो चुकी है।
- इसके पूर्व 7 जनवरी तथा 28 मार्च, 2014 को पृथ्वी-II प्रक्षेपास्त्र के सफल परीक्षण संपन्न हो चुके है।