प्रश्न-‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) कब मनाया जाता है?
(a) 5 फरवरी
(b) 3 फरवरी
(c) 2 फरवरी
(d) 4 फरवरी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 4 फरवरी, 2016 को विश्व भर में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया गया।
- वर्ष 2016 में ‘विश्व कैंसर दिवस’ का मुख्य विषय (Theme)-‘हम कर सकते हैं, मैं कर सकता हूं’ (We Can, I Can) है।
- यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और इसकी रोकथाम के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
- यह विश्व कैंसर घोषणा (World Cancer Declaration-2013) के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ’ (UICC) द्वारा स्थापित किया गया था।
- गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ की स्थापना 1933 में हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
- UICC के साथ विश्व के 155 देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय, बड़े कैंसर सामाजिक संगठन, शोध संस्थान, चिकित्सा केंद्र और मरीजों के संगठन कार्य कर रहे हैं जिनकी संख्या लगभग 800 है।
- अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 8 मिलियन से ज्यादा लोग कैंसर से मरते हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldcancerday.org/about/2016-2018-world-cancer-day-campaign
http://www.uicc.org/