पेइपा क्लियरी

Piepa Cleary

प्रश्न-क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में किस महिला खिलाड़ी पर 6 माह का प्रतिबंध लगाया है?
(a) सराइ इलियत
(b) एल्से पेरी
(c) पेइपा क्लियरी
(d) सनिकाले बोल्टन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी, 2016 को ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ी पेइपा क्लियरी (Piepa Cleary) को सट्टेबाजी का दोषी पाए जाने के बाद 6 माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • क्लियरी को नवंबर, 2015 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मध्य हुए टेस्ट मैच पर 15.5 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का सट्टा लगाने का दोषी पाया गया।
  • इन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की आचार संहिता के नियम 2.2.1. के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • CA के अनुसार क्लियरी पर 24 महिने का प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें से 18 महीने की छूट इस शर्त पर दी जा सकती है कि वह आगे इस तरह का कोई अपराध नहीं करेंगी।
  • क्लियरी ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग (BPL) में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलती हैं।
  • इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एंजेल रेकेस पर भी सट्टेबाजी के आरोप में 2 वर्ष का प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
  • इन्हें विश्व कप, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का सट्टा लगाने का दोषी पाया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.cricbuzz.com/cricket-news/77746/australia-womens-cricketer-banned-for-betting-on-day-night-test