इंतजार हुसैन

Intizar Hussain

प्रश्न-हाल ही में मशहूर लेखक एवं पत्रकार इंतजार हुसैन का निधन हो गया। वह किस देश से संबंधित थे?
(a) बांग्लादेश
(b) भारत
(c) पाकिस्तान
(d) अफगानिस्तान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 फरवरी, 2016 को पाकिस्तान के मशहूर लेखक एवं पत्रकार इंतजार हुसैन का लाहौर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • वह उर्दू साहित्य में मौजूदा दौर के अहम कहानीकारों में से एक माने जाते हैं।
  • वह पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ के स्तंभकार भी थे।
  • उनकी कुछ चर्चित पुस्तकें-गली कूचे, दिन और दास्तान, शेर-ए-अफसोस, कछुये, खाली पिंजड़ा, इत्यादि हैं।
  • उनका जन्म 7 दिसंबर, 1923 को भारत के बुलंदशहर के डिबाई में हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 2014 में फ्रांस का साहित्यिक सम्मान ‘फ्रेंच ऑर्डर डेस आर्ट्स एट डेस लेटर्स’ (French Ordre des Arts et des Letters) से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें पाकिस्तान के तीसरे सबसे शीर्ष सिविल अवार्ड ‘सितारा-ए-इम्तियाज’ (Sitarae-Imtiaz) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • उनका प्रसिद्ध उपन्यास ‘बस्ती’ वर्ष 2013 के मान बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शार्ट लिस्ट हुई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.dawn.com/news/1236988
https://en.wikipedia.org/wiki/Intizar_Hussain