विश्व के सर्वाधिक प्रशंसित पुरुष एवं महिला‚ 2021

प्रश्न-14 दिसंबर‚ 2021 को इंटरनेट आधारित अनुसंधान और सर्वे से जुड़ी कंपनी You Gov द्वारा जारी ‘वर्ल्ड्स मोस्ट एडमायर्ड‚ 2021’ की सूची के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सबसे अधिक प्रशंसित व्यक्तियों की सूची में ओवरऑल पहले स्थान पर हैं।
(b) इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठवें स्थान पर हैं।
(c) प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर इस सूची में नवें स्थान पर हैं।
(d) सबसे अधिक प्रशंसित महिलाओं की ओवर ऑल सूची में मिशेल ओबामा पहले स्थान पर हैं।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर‚ 2021 में लंदन स्थित इंटरनेट आधारित अनुसंधान और सर्वे से जुड़ी कंपनी You Gov ने वर्ष 2021 के सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची जारी की।
  • इस कंपनी द्वारा जारी सूची में 20 पुरुष एवं 20 महिलाएं शामिल हैं।
  • इसका शीर्षक है- World’s Most Admired , 2021) है।
  • इस वर्ष यह सर्वे 38 देशों के 42000 से अधिक लोगों के बीच किया गया है।
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा विश्व के सबसे अधिक प्रशंसित व्यक्तियों की सूची में ओवरऑल पहले स्थान पर हैं।
  • सबसे अधिक प्रशंसित व्यक्तियों की सूची में बिल गेट्स दूसरे‚ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे‚ पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो-चौथे और जैकी चान पांचवें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में एलन मस्क छठें‚ लियोनेल मेसी सातवें‚ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठवें‚ रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नवें और जैक मा दसवें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 12 वें और विराट कोहली 18वें स्थान पर हैं।
  • सूची में वारेन वफेट 11वें‚ डोनाल्ड ट्रंप 13वें‚ शाहरुख खान 14वें‚ अमिताभ बच्चन 15वें‚ पोप फ्रांसिस 16वें‚ इमरान खान 17वें स्थान पर हैं।
  • वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन इस सूची में अंतिम स्थान अर्थात 20 वें स्थान पर हैं।
  • सबसे अधिक प्रशंसित महिलाओं की ओवरऑल सूची में मिशेल ओबामा पहले स्थान पर हैं।
  • सूची में एंजेलिना जूली दूसरे‚ क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय तीसरे‚ ओपरा विनफ्रे चौथे और स्कारलेट जॉनसन पांचवें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में मलाला युसुफजई 9वें‚ प्रियंका चोपड़ा 10वें‚ कमला हैरिस 11 वें‚ हिलेरी क्लिंटन 12वें‚ ऐश्वर्या राय बच्चन 13वें और सुधा मूर्ति 14वें स्थान पर हैं।
  • महिलाओं की सूची में जेसिंडा अर्डर्न 20 वें स्थान पर हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://yougov.co.uk/topics/international/articles-reports/2021/12/13/worlds-most-admired-2021