स्वर्णिम विजय दिवस

प्रश्न-हाल ही में ‘स्वर्णिम विजय दिवस’ कब मनाया गया है?
(a) 12 दिसंबर‚ 2021
(b) 14 दिसंबर‚ 2021
(c) 15 दिसंबर‚ 2021
(d) 16 दिसंबर‚ 2021
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 दिसंबर‚ 2021 को 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘स्वर्णिम विजय दिवस’ पूरे देश में मनाया गया।
  • पाकिस्तानी सशस्त्र सेनाओं के आत्मसमर्पण और भारतीय सेनाओं द्वारा वर्ष 1971 में निर्णायक विजय की याद में 16 दिसंबर को प्रतिवर्ष विजय दिवस मनाया जाता है।
  • इसी दिन पाकिस्तान की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी ने पूर्वी क्षेत्र में अपनी निर्णायक पराजय को स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए थे।
  • भारत की ओर से पूर्वी क्षेत्र के भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ने इस कागजात पर हस्ताक्षर किया था।
  • इस युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान स्थित ढाका को अपने कब्जे में ले लिया और लगभग 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों से आत्मसमर्पण कराया और एक नए स्वतंत्र देश बांग्लादेश का उदय हुआ।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से किसी देश की सेना द्वारा किया गया यह सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 16 दिसंबर‚ 2021 को नई दिल्ली में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
  • डाक टिकट के बोचो-बीच ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ का लोगो अंकित है।
  • इस डाक टिकट का डिजाइन भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर कुशल चंद्रशेखर ने तैयार किया है।
  • यह डाक टिकट स्पिरिट डी कोर्प्स तथा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश की सेनाओं द्वारा प्रदर्शित एकजुटता को भावना को भी याद दिलाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1782060
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=228559