विश्व का सबसे नया गणराज्य

प्रश्न-29 नवंबर‚ 2021 को कौन-सा ब्रिटिश उपनिवेश विश्व का सबसे नया गणराज्य बन गया है?
(a) गुयाना
(b) जमैका
(c) बारबाडोस
(d) त्रिनिदाद और टोबैगो
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 नवंबर‚ 2021 ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 वर्ष बाद बारबाडोस विश्व का सबसे नया गणराज्य बन गया।
  • इसी के साथ इस कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र से ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राज्य के प्रमुख का पद समाप्त हो गया है।
  • हीरो स्क्वायर पर बारबाडोस के राष्ट्रगान के रूप में 21 तोपों को सलामी दी गई।
  • आयोजित विशेष समारोह में ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स सहित कई नेता शामिल हुए।
  • डेम सैंड्रा प्रुनेला मेसन ने बारबाडोस के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • मेसन को वर्ष 2021 में बारबाडोस का पहला राष्ट्रपति हेतु चुना गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-latin-america-59470843