बैलोन डी’ ओर‚ 2021

प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में किस फुटबॉलर को फुटबॉल के प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलोन डी’ ओर‚ 2021 से पुरस्कृत किया गया है?
(a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(b) लियोनेल मेसी
(c) रॉबर्ट लेवानडॉस्की
(d) जोर्जिन्हो
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 नवंबर‚ 2021 को पेरिस में आयोजित समारोह में बैलोन डी’ ओर (Ballon D’ or) पुरस्कार‚ 2021 अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को प्रदान किया गया है।
  • लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार यह पुरस्कार जीता है।
  • वह इस पुरस्कार को सर्वाधिक बार जीतने वाले विश्व के पहले फुटबॉल खिलाड़ी है।
  • मेसी ने वर्ष 2009, 2010,2011,2012,2015,2019 तथा 2021 में यह पुरसकार जीता है।
  • पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5 बार यह पुरस्कार जीता है।
  • इस वर्ष मेसी बार्सिलोना क्लब को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मन (PSG) क्लब में शामिल हो गए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि बैलोन डी’ ओर फ्रांसीसी फुटबॉल पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार क्लब और राष्ट्रीय टीम में 1 वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
  • वर्ष 1956 में पहली बार स्टैनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था।
  • वर्ष 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/sports/football/ballon-dor-2021-full-results-full-list-of-all-winners-during-the-awards-ceremony-7648401/