विश्व कछुवा दिवस

May 23 – World Turtle Day

प्रश्न-‘विश्व कुछवा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 22 मई
(b) 20 मई
(c) 23 मई
(d) 24 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई, 2017 को संपूर्ण विश्व में विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) मनाया गया।
  • यह दिवस कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता हेतु मनाया जाता है।
  • इस गैरलाभकारी संगठन की स्थापना विश्व भर में मौजूद कछुओं और उनके खत्म हो रहे निवास की रक्षा करने के लिए लोगों की मदद करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।
  • ये प्राचीन प्रजातियों स्तनधारियों, चिड़ियों सांपों और छिपकलियों से भी पहले धरती पर अस्तित्व में आ चुके थे।
  • जीव-वैज्ञानिकों के अनुसार कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इस लिए खुद को बचा सके क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
  • अंटार्कटिका को छोड़कर ये लगभग सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं। बोग कछुए जो कि लंबाई में 4 इंच के होते हैं, सबसे छोटे कछुए होते हैं।
  • लेदरी कुछए (वजन लगभग 1500 पाउंड) सभी कछुओं में सबसे बड़ा होता है।
  • भारत में असम राज्य के जिला दीमा हसाओं में स्थित हेजोंग झील (जिसे कछुआ झील के नाम से पुकारा जाता है) में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।
  • इसके अलावा इस झील में हिल टेर्रपिन्स (Hull Terrapins) प्रजाति के दुर्लभ कछुए भी निवास करते हैं।

संबंधित लिंक
https://www.worldturtleday.org/blank
http://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/why-do-we-need-a-world-turtle-day/article18529203.ece
http://www.drsfostersmith.com/pic/article.cfm?articleid=828
https://twitter.com/cleanganganmcg/status/866882739936546817