दो भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र वीरता सम्मान

Two Indian peacekeepers to be honoured posthumously with UN medal

प्रश्न-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने किन दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र वीरता सम्मान डेग हेमर्सओल्ड मेडल से सम्मानित किया?
(a) रवि कुमार और अर्जुन थापा
(b) बृजेश थापा और रवि कुमार
(c) किरण कुमार और दिनेश पांडे
(d) विकास कुमार और रविकुमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दो भारतीय शांति सैनिकों बृजेश थापा और रवि कुमार को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र वीरता सम्मान ‘डेग हेमर्सओल्ड मेडल’ (Dag Hammarskjold Medal) से सम्मानित किया।
  • इस सम्मान से सम्मानित होने वाले 117 लोगों में वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांति अभियानों के दौरान सैन्य और पुलिस बल के जवान शामिल हैं।
  • बृजेश थापा कांगो स्थित संयुक्त राष्ट्र स्थायी मिशन में तैनाती के दौरान शांति अभियान में शहीद हुए थे।
  • जबकि रवि कुमार लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में तैनाती के दौरान एक अभियान में हिस्सा लेते समय शहीद हुए थे।
  • गौरतलब है कि विभिन्न देशों में संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाये जा रहे शांति अभियानों में भारत सहित 124 देशों के सैन्य और पुलिस बल के लगभग 96,000 जवान तैनात हैं।
  • वर्तमान में भारत के लगभग 7,600 सैन्य और पुलिस बल इन अभियानों में शामिल हैं।

संबंधित लिंक
https://www.un.org/press/en/2017/hq718.doc.htm
http://airworldservice.org/english/archives/47003
http://idrw.org/2-indian-peacekeepers-killed-in-the-line-of-duty-to-be-honored-with-un-medal/
http://indianexpress.com/article/india/two-indian-peacekeepers-to-be-honored-posthumously-with-un-medal-on-may-24-4666241/